युवती से छेड़छाड़ का आरोपी युवक हिरासत में

युवती से छेड़छाड़ का आरोपी युवक हिरासत में

शाहगंज,जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका न्यूज नेटवर्क
                    स्थानीय रेलवे स्टेशन समीप स्थित बंजारों के एक डेरा में घुसकर युवक युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने पर लोगों ने उक्त युवक की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास खानाबदोश डेरा डाल कर रहते हैं।
मंगलवार की रात करीब नौ बजे एक युवती अपने डेरे में सो रही थी कि नगर के एराकियाना मुहल्ला निवासी युवक ने उसके डेरे में घुसकर छेड़छाड़ शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर युवती से मारपीट करने लगा। युवती ने जब शोर मचाया तो अगल बगल के लोग मौके पर पहुंचे और युवक की पिटाई कर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Previous articleभतीजी ने चाचा समेत तीन पर लगाया छेड़खानी का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next articleलापता हुई बहनों को पुलिस ने प्रयागराज से किया बरामद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?