यूपी को चार साल बाद मिला स्थायी डीजीपी, राजीव कृष्ण बने प्रदेश पुलिस प्रमुख

यूपी को चार साल बाद मिला स्थायी डीजीपी,राजीव कृष्ण बने प्रदेश पुलिस प्रमुख

लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
                राजीव कृष्ण को उत्तर प्रदेश का पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक नियुक्त कर दिया गया है।गृह विभाग की ओर से जारी आदेश के बाद लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लग गया।राजीव कृष्ण पिछले लगभग एक वर्ष से कार्यवाहक डीजीपी के रुप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे और अब उन्हें स्थायी रुप से प्रदेश पुलिस की कमान सौंप दी गई है।उत्तर प्रदेश को करीब चार वर्षों बाद नियमित डीजीपी मिला है।
इससे पहले वर्ष 2022 में तत्कालीन डीजीपी मुकुल गोयल के हटने के बाद राज्य में लगातार कार्यवाहक डीजीपी व्यवस्था चल रही थी।इस दौरान कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों ने कार्यवाहक प्रमुख के रुप में जिम्मेदारी निभाई।राजीव कृष्ण 1991 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं।उन्हें कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण,पुलिस आधुनिकीकरण तथा भर्ती प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए जाना जाता है।कार्यवाहक डीजीपी रहते हुए उन्होंने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने और तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया था।
डीजीपी नियुक्ति की प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत संघ लोक सेवा आयोग की सिफारिशों के आधार पर पूरी की गई।यूपीएससी ने वरिष्ठ अधिकारियों का पैनल राज्य सरकार को भेजा था, जिसके बाद राजीव कृष्ण के नाम पर अंतिम मुहर लगी। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है,क्योंकि इससे प्रदेश पुलिस नेतृत्व में स्थायित्व आएगा और कानून-व्यवस्था से जुड़े निर्णयों में दीर्घकालिक रणनीति लागू करने में मदद मिलेगी।
Previous articleकॉलेज से लौट रही छात्रा से छेड़खानी, दो के खिलाफ केस दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?