रंजिश में आग लगाने का आरोप, गृहस्थी का सामान जलकर राख

रंजिश में आग लगाने का आरोप, गृहस्थी का सामान जलकर राख

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के शेरपुर गांव में रविवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से दो रिहायशी छप्पर और उसमें रखा लाखों रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।घटना में एक गाय भी झुलस गई।पीड़िता आरती पांडेय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में गांव के ही एक व्यक्ति पर पुरानी रंजिश के चलते आग लगाने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि रात करीब एक बजे छप्पर में अचानक आग लग गई,जिससे वहां खड़ी बुलेट मोटरसाइकिल,दो साइकिल,चारपाई,बिस्तर,कपड़े, खाद्यान्न समेत अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया।शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।पीड़िता ने मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
Previous articleपूर्व जिला पंचायत सदस्य के निधन पर, विधायक व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने व्यक्त किया शोक 
Next articleदूल्हे को दिव्यांग बता दुल्हन ने ठुकराई विदाई
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?