रक्तदान कर युवाओं ने किया शहीदों को नमन
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
शहीदों की याद में फूलपुर थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभ्युदय सेवा समिति के तत्वधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वामी हरसेवानन्द ब्लड बैंक के सहयोग से रक्त संग्रह किया गया।थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में 21 पुलिसकर्मियों व युवाओं ने बढ़ -चढ़कर रक्तदान किया।

एसडीएम प्रतिभा मिश्रा और गायक अनुराग पंडित ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए रक्तदान करने वालों की सराहना की। एसडीएम प्रतिभा मिश्रा ने कहा कि रक्तदान से जीवनदान दिया जा सकता है। जीवनदान एक महान कार्य होता है।

क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी विपिन चौरसिया, डॉ रंगनाथ दुबे, डम्पी तिवारी, मनीष चौबे, धनंजय सिंह, अनुपम सिंह, सुनील पाल, अमिताभ दुबे, विकास तिवारी, अजय सेठ, दिलीप सिंह, विशाल गुप्ता आदि ने रक्तदान किया।

















