रजिस्ट्री न होने से किसान परेशान 

रजिस्ट्री न होने से किसान परेशान 

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              वरासत और खतौनी में गलत नाम छपे होने के कारण किसान रजिस्ट्री नही हो पा रही है। किसान तहसील का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। तहसील के कर्मचारी खतौनी संशोधन के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं, बावजूद इसके खतौनी ठीक नही हो पा रही है। कर्मचारी किसान से कहता है कि यहां से ठीक कर दिया है। लखनऊ से रूका हुआ है।
बता दें कि प्रत्येक गांव में अधिकांश किसान की रजिस्ट्री हो चुकी है। छूटे वही हैं, जिनके मुखिया की मौत हो चुकी है। वरासत हो चुकी है और दूसरा जिनका खतौनी में किशोरी के जगह किशोर नाम हो गया है। कम्प्यूटर आपरेटर की गलती का खामियाजा किसान को भुगतना पड़ रहा है। त्रुटिपूर्ण खतौनी के वजह से किसानों की किसान रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। किसानों ने प्रशासन से खतौनी में संशोधन कराने की मांग  की है।
Previous articleएसडीएम और एसडीएम न्यायिक के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध तेज, हवन-पूजन करके की बुद्धि-शुद्धि की कामना
Next articleअधिवक्ताओं ने समिति से की न्यायिक प्रक्रिया में सुधार की मांग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?