राज्यमंत्री ने किया रक्तदान शिविर व आईसीयू कक्ष का शुभारंभ
# ग्रामीण क्षेत्र में खुला आईसीयू कक्ष, गरीबों का होगा नि:शुल्क इलाज
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
व्यापार मण्डल फूलपुर और जीवन ज्योति हॉस्पिटल रमईपुर के तत्वाधान में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर में 29 लोगों ने रक्त दान किया।रमईपुर स्थित अस्पताल परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर, आईसीयू कक्षा का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डा. दयाशंकर मिश्रा दयालु व विशिष्ट अतिथि विधायक डा. अवधेश सिंह ने कहाकि रक्तदान महादान के समान है।

रक्तदान से किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्र में आईसीयू कक्ष की स्थापना होने पर प्रसन्नता जताई। अतिथियों द्वारा रक्तदाताओं का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डा. दिनेश मिश्रा ने कहाकि आईसीयू में गरीबों का नि:शुल्क इलाज होगा। स्वागत इंद्रेश उर्फ बबलू मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापन व्यापार मण्डल अध्यक्ष जितेंद जायसवाल सपालु के किया।

इस दौरान उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष शुभम सिंह, मोरैला अध्यक्ष रामधनी यादव, युवा प्रदेश महामंत्री प्रदीप अग्रहरि, सत्तनपुर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, मगारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पप्पू, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष का माल्यार्पण और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।

मौके पर डा. जय प्रकाश दुबे, शैलेश मिश्रा, पवन सिंह, अरुण कुमार उर्फ बबलू मिश्रा, मनीष पाठक, मुन्ना चौरसिया, रमेश विश्वकर्मा सोनू सेठ, भरत जायसवाल, चंद्र प्रकाश सेठ, कृष्ण कुमार चौहान, अभिषेक यादव, अभिषेक अग्रहरी राजकुमार गुप्ता, पवन अग्रहरी, अमन सेठ, उमेश राजभर, रणजीत सिंह, राहुल गुप्ता, छोटू व्यापारी, हालटन, कैलाश मौर्य,शिव चंद्र, शैलेन्द्र पटेल, संतोष पाल , रामचंद्र गौड़ समेत व्यापारी, समाजसेवी व रक्तदाता रहे।
















