राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पशु चिकित्साधिकारी को किया सम्मानित

राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने पशु चिकित्साधिकारी को किया सम्मानित

शाहगंज,जौनपुर। 
एखलाक खान 
तहलका 24×7 
              विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने नगर के सेंट थॉमस रोड निवासी पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक सिंह पालीवाल के आवास पर पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की।इस दौरान उन्होंने डॉ. पालीवाल को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
भेंटवार्ता के दौरान सामाजिक सरोकारों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनसंपर्क अभियान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।सांसद ने डॉ. पालीवाल द्वारा पशुओं के उपचार एवं सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह,मंडल अध्यक्ष संजीव शुक्ल,सिद्धार्थ सिंह, चिंताहरण शर्मा,मुस्तकीम अहमद समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अंत में डॉ. पालीवाल के पिता पूर्व बैंक प्रबंधक नरसिंह पालीवाल ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई यह भेंट सामाजिक एवं संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
Previous articleआम तोड़ने गए दो युवकों को मधुमखियों ने काटा अस्पताल में भर्ती
Next articleसुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: गृहिणियों के काम का मूल्य 30 हजार रुपये प्रतिमाह माना जाए
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?