राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले में संतोष दुबे का बड़ा दावा, बोले- जल्द करूंगा ऐसा खुलासा, देश रह जाएगा दंग

राम मंदिर दानपात्र चोरी मामले में संतोष दुबे का बड़ा दावा,बोले- जल्द करूंगा ऐसा खुलासा,देश रह जाएगा दंग

अयोध्या। 
तहलका 24×7 
             श्रीराम मंदिर दानपात्र चोरी प्रकरण को लेकर संतोष दुबे ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह जल्द ही इस मामले में ऐसा खुलासा करेंगे जिससे पूरा देश दंग रह जाएगा।उन्होंने आरोप लगाया कि मामले से जुड़े कुछ लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है और जल्द ही वह उन सभी के नाम सार्वजनिक करेंगे।संतोष दुबे ने कहा कि यह केवल दान की चोरी का मामला नहीं है,बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास पर भी चोट है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दोषियों ने सिर्फ दान की राशि ही नहीं चुराई, बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई है,जिससे अयोध्या की छवि को नुकसान पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने इस कृत्य को अंजाम दिया है,उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।दुबे ने दावा किया कि मामले से जुड़े चार लोगों के बारे में उनके पास महत्वपूर्ण जानकारी है और समय आने पर वह सभी तथ्यों को सार्वजनिक करेंगे।
संतोष दुबे ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की कि वे स्वयं इस मामले की जांच करें।उनका कहना है कि यदि मुख्यमंत्री संबंधित लोगों को बुलाकर सीधे पूछताछ करें तो पूरे मामले का सच सामने आ जाएगा।उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
Previous articleइंसानियत की मिसाल: मेडिकल कॉलेज कर्मी ने रक्तदान कर महिला को दिया जीवनदान
Next articleआईएएस अधिकारी को बचाने के लिए शोर मचा रहे हैं अखिलेश यादव” ओमप्रकाश राजभर का आरोप
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?