राम मंदिर में भर्ती प्रक्रिया भी जांच के दायरे में, 125 नियुक्तियों पर उठे सवाल

राम मंदिर में भर्ती प्रक्रिया भी जांच के दायरे में,125 नियुक्तियों पर उठे सवाल

अयोध्या। 
तहलका 24×7 
              राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले की जांच के बीच अब मंदिर प्रतिष्ठान में हुई करीब 125 नियुक्तियां भी जांच के घेरे में आ गई हैं।सूत्रों के अनुसार,कुछ लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लेने के आरोपों की भी जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि चढ़ावा चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी अविनाश शुक्ला से पूछताछ के दौरान मिले इनपुट के बाद जांच का दायरा बढ़ाया गया है।
एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संबंधित नियुक्तियां निर्धारित प्रक्रिया के तहत हुई थीं या नहीं। यह भी आरोप है कि कुछ अभ्यर्थियों से नौकरी के बदले रिश्वत ली गई।सूत्रों के मुताबिक,पूछताछ में एक ट्रस्ट सदस्य का नाम भी सामने आने की चर्चा है।
हालांकि,इस संबंध में जांच एजेंसियों या संबंधित ट्रस्ट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleकप्तान को बताया ‘फरार’, उधर आरोपियों से चल रही थी सिपाही की चैटिंग
Next articleपुलिस बूथ के सामने महिला से चेन स्नैचिंग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?