रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रीराम के जयकारों से गूंजा कस्बा

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा,श्रीराम के जयकारों से गूंजा कस्बा

खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
              रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में हिन्दू युवा वाहिनी द्वारा गुरुवार की शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इस दौरान धर्मप्रेमियों का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा।पूरा नगर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
शोभायात्रा का शुभारंभ नगर के गोलाबाजार स्थित पॉवर हाउस से हुआ।
जहां मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे ज्योतिषाचार्य डॉ. अवनीश सिंह बघेल विशिष्ठ अतिथि के रुप में कथावाचक सुधीर मिश्रा,प्रबंधक अनिल कुमार उपाध्याय ने भगवान श्रीराम की आरती उतारकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।शोभायात्रा गोलाबाजार से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग,चौराहा,पंजाब नेशनल बैंक,दुर्गा मन्दिर,पुरानी बाजार,संकटमोचन मन्दिर,काली मन्दिर,डोभी मोड़ होते हुए पुनः गोलाबाजार पहुंचकर सम्पन्न हुई।यात्रा में भगवान श्रीराम का भव्य रथ आकर्षण का केंद्र रहा, वहीं हनुमान,रानी लक्ष्मीबाई,छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप आदि ऐतिहासिक एवं धार्मिक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं।
नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया।महिलाओं ने छतों से पुष्पवर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की,जबकि कई स्थानों पर जलपान की व्यवस्था कर भगवान श्रीराम की आरती उतारी गई।मुख्य चौराहे पर कलाकारों ने भगवान शिव और श्रीराम की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा के समापन पर विभिन्न झांकियों में शामिल कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शोभायात्रा के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
इस दौरान जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, डॉ. अमलेंद्र गुप्ता, शांतिभूषण मिश्रा, संजय विश्वकर्मा, धर्मचंद्र गुप्ता, विक्की गुप्ता, डॉ. गजेंद्र पाण्डेय, वीरेन्द्र पाण्डेय, अनिल प्रजापति, अशोक यादव सुल्तानी, सनी गुप्ता, राजू बिन्द, गौरव मौर्या, शुभम जायसवाल, सोनू बिन्द, विशाल मोदनवाल, अमित जायसवाल, रविन्द्र पाण्डेय, राहुल बरनवाल, सत्यम साहू, रविन्द्र निषाद सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण मुरारी मौर्या ने किया, जबकि अंत में आयोजक मनीष कुमार गुप्ता ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
Previous articleमक्का तोड़ने के विवाद में वृद्ध की हत्या, गांव में तनाव
Next articleबिना अनुमति के स्थापित अंबेडकर मूर्ति को हटवाने पहुंची पुलिस, ग्रामीणों के विरोध पर बैरंग लौटी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?