राष्ट्रहित के संदेश का सबने किया पालन

राष्ट्रहित के संदेश का सबने किया पालन

# 10 मिनट तक बिजली गुल, कारोबार बंद

शाहगंज, जौनपुर। 
एखलाक खान
तहलका 24×7
              भारत सरकार और देश की सेना के निर्देश पर रात आठ बजे से 8:10 बजे तक बिजली गुल करने के निर्देश को तमाम भारत के लोगों ने पालन किया। स्थानीय स्तर पर निर्धारित समय में लोगों ने बिजली गुल करके अपने करोबार को भी ठप्प कर दिया।
नगर के अयोध्या मार्ग, जेसीज चौक, रामलीला चौक, हयात मार्केट, घास मंडी चौक, एराकियाना, पुरानी बाजार, नई आबादी, रोडवेज आदि स्थानों पर घर से लेकर दुकानदारों ने अंधकार करके अपनी राष्ट्रभक्ति का परिचय दिया।
फिलहाल स्थानीय पुलिस ने अपने सरकारी वाहनों से एनाउंस करके लोगों को सचेत तो किया, लेकिन निर्धारित समय पर भूमिका शून्य दिखी, बिजली बंद कराने के लिए राष्ट्रभक्त लोगों को नादान/अंजान लोगों से अपील की  गई।
Previous articleमौत बनकर गिरी आसमानी बिजली, एक ही परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म
Next articleसड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?