राष्ट्रीय आय आधारित परीक्षा में सुइथा ने मारी बाजी, किया क्षेत्र का नाम रोशन
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
गुरुवार को जारी राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा परिणाम में सुइथाकला के बच्चों ने बाजी मारकर क्षेत्र का जनपद में नाम रोशन कर दिया। उनकी इस उपलब्धि पर खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह समेत एआरपी, शिक्षक संगठनों और गुरुजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।
खण्ड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह के नेतृत्व व एआरपी बंधुओं, गुरुजनों के कुशल मार्गदर्शन में विगत राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में शिक्षा क्षेत्र के दर्जनों छात्रों ने बाजी मारकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।

इस कड़ी में सारी जहांगीर पट्टी गांव निवासी व उच्च प्राथमिक विद्यालय जैनपुर का छात्र देव पटेल ने जहां परीक्षा में संयुक्त रूप से जनपद में दूसरा स्थान प्राप्त किया वहीं कम्पोजिट विद्यालय रामनगर से प्रिया शर्मा व आदर्श, डीह असरफाबाद से आयुषी यादव, सेविका मौर्या, आदर्श, रणवीर यादव, श्रेयश शर्मा, आयुषी, आले मोहम्मद, प्रियांशु, खुशी तथा शांति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारी जहांगीर पट्टी से 3, उच्च प्राथमिक विद्यालय अशोकपुर कला के चार, पूरासम्भलशाह के चार, चेतरहा के तीन व सुइथाकला के पांच बच्चों को मिलाकर विभिन्न विद्यालयों के कुल 40 बच्चों ने बाजी मारकर विद्यालय समेत जिले में क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया।

उनकी इस उपलब्धि पर एआरपी पंकज सिंह, त्रिवेणी प्रसाद विंद, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, अध्यक्ष द्वय सुधाकर सिंह, डॉ. रणंजय सिंह, मंत्री उमेश चन्द्र यादव, देवेन्द्र कुमार सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, दुष्यंत मिश्र, अरविंद यादव, पारसनाथ आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।


















