रोजगार मेले में 26 अभ्यर्थियों का चयन
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के कौड़ियां स्थित बसंती देवी आईटीआई परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया।मेले में जौनपुर, अयोध्या,आजमगढ़,सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर समेत विभिन्न जनपदों से आए युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।रोजगार मेले में करीब 50 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 26 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच बताई गई है।उन्हें गुजरात स्थित सुजुकी मोटर कंपनी में नियुक्ति दी जाएगी,जहां कंपनी की ओर से 25,300 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।मेले में पहुंचे कंपनी के एचआर प्रतिनिधि पवन श्रीवास्तव ने अभ्यर्थियों को कंपनी की कार्यप्रणाली,कार्यस्थल पर मिलने वाली सुविधाओं तथा भविष्य में रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी।

संस्थान के निदेशक दिवाकर मिश्र ने चयनित युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कहा ऐसे आयोजनों से ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।कार्यक्रम का संचालन विकास जायसवाल ने किया। रोजगार मेले को सफल बनाने में ईश नारायण मिश्र, राजेश यादव,सुरेंद्र प्रजापति,कमलेश यादव,अजीम, रतन भंडारी,कन्हैया सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।


















