23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

रोडवेज और प्राइवेट बस की भीषण टक्कर में 40 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर 

रोडवेज और प्राइवेट बस की भीषण टक्कर में 40 यात्री घायल, 3 की हालत गंभीर 

# जौनपुर डिपो की सवारियों से भरी बस जा रही थी गोरखपुर 

आजमगढ़।
तहलका 24×7 
                  जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बगहीडाड़ पुल पर शनिवार की सुबह एक सरकारी और एक प्राइवेट बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों बसों के लगभग 40 से अधिक यात्री घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों मौके पर पहुंच गए और बस सवार घायल यात्रियों की मदद करने में जुट गए।
सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक दिन के दस बजे के करीब गोरखपुर की तरफ से प्राइवेट बस आजमगढ़ जा रही थी, जबकि आजमगढ़ की तरफ से आ रही रोडवेज की बस गोरखपुर जा रही थी। दोनों बसों की रफ्तार तेज थी। बगहीडांड़ पुल काफी सकरा है, इसके बाद भी दोनों बसों की रफ्तार कम नहीं हुई। जिसके कारण दोनों बस आमने-समाने टकरा गई। दोनों बस की रफ्तार बहुत तेज थी और दोनों बसों के चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सके। जिससे बीच सड़क पर ही आमने-सामने की टक्कर हो गई।
सूचना के बाद आईजी अखिलेश कुमार मौके पर पहुंच गए। वहीं मंडलीय अस्पताल में डीएम विशाल भारद्वाज, एसपी अनुराग आर्य समेत अन्य अधिकारीगण व स्वास्थ्य विभाग की टीम राहत कार्य में जुट गई। घायलों के लिए कई बेड की व्यवस्था कर दी गई थी। घटना के संबंध में डीएम विशाल भारद्वाज ने बताया कि जौनपुर डिपो की बस और प्राइवेट बस में टक्कर हुई है। किसी के मौत की सूचना नहीं है। तीन की हालत गंभीर है जिनको मंडलीय अस्पताल से रेफर किया गया है। मंडलीय अस्पताल के अलावा मेडिकल कॉलेज में भी बेड की व्यवस्था की गई है। घटना की सूचना के बाद तुरंत डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम बना दी गई थी उनको पहले से ही एलर्ट कर दिया गया था इसलिए सभी कुछ ठीक है। राहत कार्य संपन्न होने के बाद भी जरूरी सेवाएं पीड़ितों को दी जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37197120
Total Visitors
651
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This