लखनऊ : रिश्वत लेते दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा 

लखनऊ : रिश्वत लेते दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ दबोचा 

# धारा बढ़ाने के नाम पर दारोगा ने मांगा था 10हजार रूपये

लखनऊ। 
विजय आनंद वर्मा 
तहलका 24×7 
              चिनहट थाने में तैनात दारोगा प्रदीप यादव को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एंटी करप्शन टीम ने घूस के तौर पर पांच हजार रुपए भी दारोगा के पास से बरामद किए।इस मामले में शिकायत की गई थी कि चिनहट थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में दारोगा एक शख्स से 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी।
एंटी करप्शन लखनऊ यूनिट ने प्लान बनाकर दारोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।चिनहट के गंगा विहार कॉलोनी के मनोज कुमार मिश्रा के साथ उसके भाई मोहित कुमार ने मारपीट की थी। इस मामले में मनोज ने अपने भाई के खिलाफ चिनहट थाने में मारपीट और धमकाने को लेकर एफआईआर दर्ज कराई थी।
इसकी जांच चिनहट के दारोगा प्रदीप कुमार यादव को दी गई। प्रदीप कुमार संबंधित मामले में धारा बढ़ाने और कार्रवाई करने के लिए 10 हजार रुपए की मांग कर रहा था। मनोज ने 10 हजार रुपए देने से मना कर दिया।इसके बाद पांच हजार रुपए पर बात फाइनल हुई थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी। एंटी करप्शन लखनऊ यूनिट ने प्लान बनाकर दारोगा को घूस लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
Previous articleलखनऊ : रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 
Next articleजौनपुर : गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा शाहगंज का मिंयापुर गांव 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?