लखनऊ : वरिष्ठ पत्रकार मुशीर खान बनें राज्य अनुशासन समिति के चेयरमैन
# संगठन की संस्थापिका वरिष्ठ पत्रकार पुष्पा पांड्या के निर्देशन पर हुई नियुक्ति
लखनऊ।
आर एस वर्मा
तहलका 24×7
राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा संगठन को और बल दिए जाने के उद्देश्य से अलीगढ़ जनपद के मूल निवासी एवं वरिष्ठ पत्रकार मुशीर खान को राज्य अनुशासन समिति का प्रदेश चेयरमैन नियुक्त किया गया है।बताते चलें कि संगठन की संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार पुष्पा पांड्या के निर्देशन पर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शीबू खान की संस्तुति पर प्रदेश में राज्य अनुशासन समिति इकाई का गठन किया गया जिसका उद्देश्य एवं कार्य संगठन व संगठन से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को अनुशासन का पाठ पढ़ाना व गैर अनुशासित व्यक्तियों पर कार्यवाही करना होगा।

















