लखीमपुर खीरी कांड: फास्टट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा

लखीमपुर खीरी कांड: फास्टट्रैक कोर्ट में चलेगा मुकदमा

# पीड़ित परिवार को आज मिलेगी मुआवजे की पहली किस्त

लखीमपुर/लखनऊ।
विजय आनंद वर्मा
तहलका 24×7
                    लखीमपुर कांड में सनसनी फैलने के बाद पुलिस-प्रशासन सक्रिय हो उठा है। प्रशासन की ओर से एसडीएम राजेश कुमार ने पीड़ित परिजन को हर संभव मदद दिलाने का लिखित आश्वासन दिया है। इसमें अभियुक्तों को फांसी की सजा दिलाने के लिए फास्टट्रैक कोर्ट में पैरवी का आश्वासन दिया गया है। इसके साथ ही मुआवजे की पहली किस्त आज दी जाएगी।
लड़कियों की मां को आठ-आठ लाख यानी कुल 16 लाख की प्रथम किस्त शुक्रवार को बैंक खाते में भेजने का वादा भी प्रशासन ने किया है। उन्होंने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई योजना के तहत अनुमन्य धनराशि मुकदमे की विवेचना की समाप्ति पर तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने की प्रक्रिया ब्लॉक के माध्यम से पूरी कराई जाएगी। नौकरी और अनुमन्य अन्य आर्थिक सहायता दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त कर उचित माध्यम से प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
Previous articleजौनपुर : पूर्ति निरीक्षक की गाड़ी के आगे लेट गया कोटेदार
Next articleजौनपुर : बारिश में दीवार ढही, मलवे में दबकर महिला की दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?