32.8 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

लखीमपुर खीरी की घटना से आक्रोशित सपाईयों ने किया धरना-प्रदर्शन, जमकर काटा बवाल

लखीमपुर खीरी की घटना से आक्रोशित सपाईयों ने किया धरना-प्रदर्शन, जमकर काटा बवाल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में लखीमपुर खीरी मे किसानों की मौत पर जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में सपाई पहुंच कर धरना प्रदर्शन किया। इतनी बड़ी संख्या सपाईयों देख प्रशासन के हाथ-पांव फूलने लगे कुछ ही देर में बड़ी संख्या मे पुलिस पहुंची लेकिन इतनी बड़ी संख्या को काबू करने में पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बौखला गयीं है जहां आज किसानों के ऊपर गाड़ियां चढ़ाई जा रही है और सरकार अपने नेताओं को बचाने का काम कर रही है इतनी संख्या मे आज किसानों का हत्याकांड हुआ है सरकार किसानों न्याय देने के बजाय उनके उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा कहा जाता हैं की मरने वाले किसान नहीं अपराधी थें। वहीं किसानों का दर्द बांटने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जा रहे थे तो उनको हाउस अरेस्ट करने की कोशिश किया गया लेकिन अखिलेश यादव वहीं धरने पर बैठ गये तो उनको गिरफ्तार कर लिया गया।
सरकार किसानों पर अत्याचार करेगी तो समाजवादी पार्टी चुप नहीं बैठेंगी जब तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिहाई नहीं होगी और समाजवादी पार्टी की जो मांगे है उसको सरकार नहीं मानेगी हम लोग चुप नहीं बैठेंगे। लगभग चार घंटे कार्यकर्ता सरकार के प्रति खूब नारेबाज़ी की देखते देखते जिलेभर की पुलिस मौके पर मुस्तैद हो गयीं। घंटों मश्क्कत के बाद पुलिस ने सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई।
धरने में मुख्य रूप से विधायक लकी यादव, राजबहादुर यादव, जगदीश नरायन राय, डॉ अवधनाथ पाल, डॉ जितेन्द्र यादव, हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद श्याम बहादुर पाल, श्रवण जायसवाल, पूनम मौर्या, आमिक जामैई, अनवारुल हक, रूकसार अहमद, दीपक गोस्वामी, आर बी यादव, मनोज मौर्या, बाबा यादव, शिवजीत यादव, भानु आदि लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37230899
Total Visitors
1089
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This