लघु उद्योग भारती के क्षेत्रीय सम्मेलन में तमाम जिलों से पहुंचेंगे उद्यमी 

लघु उद्योग भारती के क्षेत्रीय सम्मेलन में तमाम जिलों से पहुंचेंगे उद्यमी 

# उद्यमियों की समस्याओं पर होगी चर्चा, निदान के लिए सरकार से की जाएगी वार्ता

सुल्तानपुर। 
मुन्नू बरनवाल 
तहलका 24×7 
             लघु उद्योग भारती के संयोजक रवीन्द्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक बैठक लघु उद्योग भारती के सदस्य जय भारत मिश्र के कैंप कार्यालय पयागीपुर पर आयोजित की गई। बैठक में जनपद में नए-नए उद्योग कैसे लगे, उद्योगों के लगने में आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई।लघु उद्योग भारती के संयोजक भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नए उद्योगों की स्थापना के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उद्यमियों की आने वाली समस्याओं का निदान भी तेजी से किया जा रहा है। लेकिन अभी बैंकों का पूर्ण सहयोग नहीं मिल पा रहा है जिस के चलते जनपद में उद्योगों की स्थापना की गति धीमी है। बैंकों द्वारा मनमाने ढंग से व्यापारियों उद्यमियों के खाते से रुपया काटा जा रहा है। जिसकी शिकायत जिलाधिकारी से की गई है। यदि उद्यमियों व्यापारियों के खाते से काटे गए रुपए को वापस ना किया गया तो उद्यमी व्यापारी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। लघु उद्योग भारती के संयोजक श्री त्रिपाठी ने बताया कि 25 दिसंबर को होने वाले लघु उद्योग भारती के क्षेत्रीय सम्मेलन आगरा में जनपद से कई उद्यमी भाग लेंगे और वहां पर नए उद्योगों की स्थापना उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर चर्चा तथा संगठन को मजबूत करने पर चर्चा होगी। उसके बाद सरकार से लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधिमंडल वार्ता कर उद्यमियों की समस्याओं का समाधान कराएगा।
क्षेत्रीय सम्मेलन की 1 दिन पूर्व जनपद सुल्तानपुर के उद्यमियों ने लघु उद्योग भारती के नए सदस्यता अभियान के तहत जयप्रकाश मिश्र, अजय सोनी, राकेश अग्रहरी आदि को लघु उद्योग भारती का आजीवन सदस्य बनाया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के सह संयोजक अनूप श्रीवास्तव, उद्यमी रमेश अग्रहरि, उद्यमी रामदेव अग्रहरी मौजूद रहे।
Previous articleबीईओ व टीम एआरपी को डायट प्राचार्य ने किया सम्मानित 
Next articleसेट पर ही टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?