लेखपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे से मिला शव

लेखपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,कमरे से मिला शव

जौनपुर। 
गुलाम साबिर 
तहलका 24×7 
             मड़ियाहूं तहसील में तैनात लेखपाल दारा सिंह चौहान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बुधवार सुबह किराए के कमरे में मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार,दारा सिंह चौहान मंगलवार को अपने हल्का क्षेत्र से लौटे थे।
उन्होंने साथियों से तबीयत खराब होने की बात कही और इसके बाद अपने कमरे पर आराम करने चले गए। बुधवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर न निकलने पर साथियों को चिंता हुई।कई बार आवाज देने के बावजूद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।कमरे के भीतर लेखपाल का शव बिस्तर पर पड़ा मिला।
इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घटना की जानकारी मिलते ही वाराणसी से परिजन भी मड़ियाहूं पहुंच गए। लेखपाल की अचानक मौत से तहसील कर्मियों और राजस्व विभाग के कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।पुलिस का कहना है कि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
Previous articleकेजीएमयू में दवा खरीद अनियमितता पर कार्रवाई, विभागाध्यक्ष हटाए गए
Next articleजिलाधिकारी ने परखी जिला कारागार निर्माण की गुणवत्ता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?