वरिष्ठ भाजपा नेता जगनरायन सिंह का बीमारी से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

वरिष्ठ भाजपा नेता जगनरायन सिंह का बीमारी से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता 
तहलका 24×7 
              पूर्व कोलअसला व वर्तमान पिंडरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रह चुके, पांच बार ग्राम प्रधान तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता जगनरायन सिंह का शनिवार सुबह बीमारी के चलते 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्राम प्रधानों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने उन्हें मिलनसार, सरल स्वभाव एवं जनसेवा को समर्पित व्यक्तित्व के रुप में याद किया।
उनके भतीजे भाजपा नेता अजय सिंह ने बताया कि स्व. जगनरायन सिंह जनसंघ के पुराने कार्यकर्ता रहे व राम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी महती भूमिका रही उसी में वो तीन माह तक चुनार जेल में भी रहे।शवयात्रा शनिवार की शाम उनके पैतृक आवास मानी फूलपुर से निकली। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पौत्र संचित सिंह ने दी।
Previous articleशादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
Next articleदबंग शराबियों ने खेत में रखे धान व पुआल को लगाई आग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?