वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

# मातृत्व व शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता का प्रयास

शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
             आरके इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्रबंध निदेशक डॉ. जेपी दुबे के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. नीतू दुबे रहीं, जिन्होंने माताओं को स्तनपान के महत्व, इससे जुड़ी भ्रांतियों और नवजात शिशु के स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा जन्म के एक घंटे के भीतर शिशु को स्तनपान कराना जरुरी है, जिससे उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और वह जीवनभर कई बीमारियों से सुरक्षित रहता है। उन्होंने स्तनपान को नवजात का पहला टीका बताते हुए माताओं को इसके लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन छात्रा प्रतिमा किया। वहीं कॉलेज के प्रधानाचार्य जीव कृष्णन कुट्टी ने अतिथियों व प्रतिभागियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में न केवल शैक्षणिक जानकारी बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ते हैं।
इस अवसर पर उप प्राचार्या मंजूषा मधु, डॉ. सत्य प्रकाश अस्थाना, डॉ. विपिन कुमार यादव, डॉ. वसीम अहमद, मो. आतिफ, आशीष यादव, गीता राव, सोनम यादव, रचना पाल, प्रियंका पाल, लक्ष्मी यादव, उमा, संतोष यादव, संदीप विश्वकर्मा, सूरज चौहान, सनिया राज बहादुर समेत शिक्षक, छात्राएं व स्टाफ उपस्थित रहे।
Previous articleविकास कार्यों को लेकर मंत्री से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल
Next articleदहेज उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?