# विश्व हिंदू सेना अध्यक्ष अरुण के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वाराणसी। मनीष वर्मा तहलका 24×7 दिव्यांग महिला से डेढ़ लाख की धोखाधड़ी मामले में विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक के खिलाफ शुक्रवार को भेलूपुर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। अस्सी स्थित मुमुक्षु भवन निवासी पीड़िता अन्नपूर्णा सिंह के अनुसार वह दुर्गाकुंड में रहती थी। पति की मौत के बाद 2015 में अरुण पाठक से उनकी मुलाकात हुई।
अरुण ने सेवा भाव व भरण पोषण के एवज में अपनी पत्नी मनीषा के खाते में डेढ़ लाख रुपया लिया। इसके बाद वह पैसा देने से मुकर गया। वापस पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकांत दुबे के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।