36.7 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

वाराणसी : दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

वाराणसी : दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

# जौनपुर के जफराबाद निवासी ने 11 माह की मासूम से की थी हैवानियत

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                मात्र 11 माह की मासूम बच्ची के साथ चार साल पूर्व वीभत्स दुष्कर्म के मामले में विशेष न्यायाधीश पॉक्सो राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी की अदालत ने जौनपुर के जफराबाद टेढ़वां गांव निवासी आरोपी बच्चा राय को दोषी पाते हुए उम्रकैद और दस हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की राशि से आठ हजार रुपये पीड़िता को बतौर क्षतिपूर्ति देने का आदेश दिया है।

एडीजीसी वंदना श्रीवास्तव के अनुसार, जौनपुर निवासी वादी रोज की भांति दस अगस्त 2017 को पत्नी व बहन के साथ पत्ता बेचने चेतगंज थाना अंतर्गत कालीमहाल क्षेत्र में गया था। रात होने पर सभी सड़क किनारे ही सो गए। इस बीच उसकी बहन के साथ 11 माह की बेटी भी सोई हुई थी। तीन बजे भोर में आरोपी बच्चा राय ने मासूम संग दुष्कर्म किया। परिजनों ने पकड़कर चेतगंज पुलिस के हवाले कर दिया था। अदालत ने समाज विरोधी जघन्य अपराध का दोषी पाया और सजा सुनाई।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37240905
Total Visitors
877
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

दोहरे हत्याकांड व दुराचार के चार दोषियों को फांसी, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला

दोहरे हत्याकांड व दुराचार के चार दोषियों को फांसी, सीबीआई कोर्ट ने सुनाया फैसला नूंह/पंचकूला।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This