30.1 C
Delhi
Sunday, May 5, 2024

वाराणसी : पांच माह बाद पुनः शुरू हुई मां गंगा की भव्य महाआरती

वाराणसी : पांच माह बाद पुनः शुरू हुई मां गंगा की भव्य महाआरती

# 14 देव कन्याओं ने बढ़ाई मां गंगा के महाआरती की भव्यता

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
              पांच माह बाद मां गंगा की महाआरती पुरातन स्वरूप में भव्यता के साथ प्रारम्भ हुई। दशाश्वमेघ घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा विश्व प्रसिद्ध श्रीगंगा की महाआरती शनिवार की शाम पुनः भव्य रूप से प्रारम्भ हुई। माँ गंगा की आरती की भव्यता को बढ़ाने के लिए 14 देव कन्याएं स्वरूप में उपस्थित थी। साथ ही घाट को फूल मालाओं से व दीपकों से सजाया गया था।

बतातें चलें कि कोरोना के चलते पिछले पाँच माह से माँ गंगा की आरती सांकेतिक स्वरूप होती रही है। इस दौरान तमाम भक्त भी आरती देखने से वंचित रहे। लगभग पांच महीने बाद भव्यता के साथ पुरातन स्वरूप में आरती करने के लिए गंगा सेवा निधि के पूजनकर्ता सुबह से जुट गए थे।
प्रतिदिन शाम महा आरती का अवलोकन करने के लिए तमाम श्रद्धालु देश विदेश से आते रहे हैं। 11 अप्रैल 2021 से सांकेतिक रूप से हो रही थी माँ गंगा की आरती सात अर्चक की जगह एक अर्चक ही कर रहे थे। आरती कोरोना के प्रथम वेब में 8 महीनों तक सांकेतिक रूप से हुई थी। पांच माह बाद पुनः श्रीगंगा की पुरातन रुप से भव्य महाआरती होने से सैलानियों का आकर्षण लौट आया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37237477
Total Visitors
775
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव

सिर कूंचकर अपराधी की हत्या से सनसनी, कुएं में मिला शव गाजीपुर। तहलका 24x7                 भुड़कुड़ा...

More Articles Like This