34 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

वाराणसी : हर घंटे तीन सेंटीमीटर बढ़ रहीं गंगा, बारिश से बढ़ा जलस्तर

वाराणसी : हर घंटे तीन सेंटीमीटर बढ़ रहीं गंगा, बारिश से बढ़ा जलस्तर

वाराणसी।
मनीष वर्मा
तहलका 24×7
                 मानसून सक्रिय होने के साथ ही पहाड़ी इलाकों में हो रही बरसात के कारण गंगा का जल स्तर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक वाराणसी में प्रति घंटा तीन सेंटीमीटर की रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। रविवार सुबह गंगा का जलस्तर 59.91 मीटर दर्ज किया गया है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण जलस्तर में पिछले 24 घंटे में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

बताया जा रहा है कि वाराणसी समेत आसपास के जिलों में बारिश से पहाड़ी नदियों का पानी गंगा में आने के कारण जलस्तर बढ़ा है। हालांकि, अब तक यह इजाफा मामूली है। तटबंधों या तटवर्ती इलाके अभी प्रभावित नहीं हो रहे हैं। गंगा घाट पर मौजूद रहने वाले नाविकों ने बताया कि इस मौसम में ऐसे ही गंगा बढ़ती-घटती रहती है।

सावन और भादो में गंगा के जलस्तर में काफी तेजी से वृद्धि होने लगती है। जिस वजह से बाढ़ का खतरा भी बन जाता है। वाराणसी में अब तक की सबसे बड़ी बाढ़ 1978 में आई थी। उस समय गंगा का जलस्तर 73.90 मीटर पहुंच गया था। इसे वाराणसी में बाढ़ का उच्चतम बिंदु माना जाता है। 2013 में 72.63 मीटर और 2016 में 72.56 मीटर तक गंगा का जलस्तर पहुंचा था। 2019 में भी खतरे का निशान पार कर गंगा का जलस्तर 71.46 मीटर तक पहुंचा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37202380
Total Visitors
761
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार

आश्रम में नाबालिगों से कुकर्म का आरोपी आचार्य को भेजा गया जेल, सेवादार गिरफ्तार उज्जैन।   तहलका 24x7           ...

More Articles Like This