वार्षिकोत्सव में छात्रों की प्रस्तुति ने मोहा मन

वार्षिकोत्सव में छात्रों की प्रस्तुति ने मोहा मन

# शारदा संगोष्ठी विद्यालय का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              प्राईमरी पाठशाला इमामपुर का वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। कक्षा में  प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं  को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर पुरुस्कृत किया गया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक, राष्ट्रीय गीत और सामूहिक नृत्य ने उपस्थितों का मन मोह लिया।
बतौर मुख्य अतिथि  पूर्व प्रधानाध्यापक समर बहादुर यादव ने देवी सरस्वती की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि छात्रों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने का काम करें शिक्षक। पुरस्कृत छात्रों में हंसिका प्रजापति, नेहा गुप्ता, रिया प्रजापति, आदर्श, अनमोल, आयत, विपुल, अजरा, आयशा, उमैर, अंश, शिवा, काव्या, आदि रहे।
छात्रा पलक और अन्वी ने सरस्वती वंदना और आर्या, दिव्यांशी, साक्षी ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संतलाल सोनी ने अपने विचार रखे। संचालन कृष्ण कुमार दूबे ने किया।इस मौके पर मो. अजीज, सुजात अख्तर जैदी, प्रदीप कुमार यादव, ज्योति वर्मा, प्रतिमा गुप्ता समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Previous articleसरकारी मेडिकल कॉलेजों से जुड़े अस्पतालों में व्यवस्थित ढांचा विकसित करने की जरूरत : हाईकोर्ट
Next articleपेयजल संकट से जूझ रहा पीएचसी सोंधी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?