वाहन खड़ा करने में विधायक पुत्र से मारपीट, आठ पर केस
खुटहन, जौनपुर।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7 पटैला बाजार में बीते सोमवार को स्कार्पियो वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद के बाद विधायक पुत्र से हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद सहित आठ के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

पट्टी नरेंद्रपुर गांव निवासी पूर्व विधायक स्व. राम पारस रजक के पुत्र शिवम गत 27 जनवरी को पटैला बाजार में सब्जी खरीदने गये थे। वह सब्जी मंडी के पास अपना स्कार्पियो वाहन खड़ा कर सब्जी की दुकान पर चले गए। आरोप है कि तभी वहां प्रमोद वर्मा, किशन वर्मा, राहुल वर्मा, लालजी के अलावा चार अज्ञात लोग पहुंचकर वाहन स्वामी को इंगित कर अपशब्द बोलने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उक्त लोग उसे मारने पीटने लगे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


















