समाधान दिवस पर प्रधान ने लेखपाल पर लगाए घूस लेने के गम्भीर आरोप
शाहगंज, जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7. तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 102 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमें 17 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान मवई की ग्राम प्रधान ने लेखपाल पर रिश्वत लेने और शराब के नशे में दुर्व्यवहार करने का गम्भीर आरोप लगाया।

एसडीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में प्रधान मीरा यादव ने बताया कि उनके गांव के हल्का लेखपाल अभिषेक सिंह शराब के नशे में ड्यूटी पर आते हैं। आरोप लगाया कि खतौनी में सुधार, घरौनी प्रमाण पत्र आदि के नाम पर पांच पांच हजार रूपये रिश्वत वसूलते हैं। विरोध करने पर दुर्व्यवहार भी करते हैं। प्रधान के मुताबिक एक चकमार्ग की पैमाईश के लिए कहने पर उनसे भी 5 हजार रूपये लिए गए। प्रधान ने लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें हटाकर दूसरे लेखपाल को जिम्मेदारी देने की मांग की।
















