विदेश से 35वें दिन घर पहुंचा शिवेंद्र का शव, मचा कोहराम

विदेश से 35वें दिन घर पहुंचा शिवेंद्र का शव, मचा कोहराम

खुटहन, जौनपुर। 
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              तिलवारी गांव निवासी व मालवाहक जहाज में तकनीकी सहायक के पद पर तैनात शिवेंद्र सिंह का शव दुर्घटना के 35वें दिन बुधवार की भोर में चार बजे घर पहुंचा। ताबूत खुलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव खराब न होने पाए इसके चलते अंतिम दर्शन के लिए मात्र दस मिनट ही घर पर रखा गया। उसके बाद पिलकिछा स्थित श्मशान घाट पर अंत्योष्टि कर दी गई।
मृतक वर्षो से मर्चेंट नेवी में माल वाहक जहाज पर तकनीकी सहायक के पद पर नौकरी करता था। गत 27 मार्च को उसका जहाज ईरान में पहुंचा, जहां हुई दुर्घटना में शिवेंद्र की दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की खबर लगते ही परिवार पर वज्रपात सा हो गया।
शव को घर लाने के लिए परिजन शासन, प्रशासन हर जगह गुहार लगाए। मंगलवार को शव घर आना था। इधर शाम से ही मृतक के घर ग्रामीणों का जमावड़ा शुरु हो गया। लेकिन देर रात तक शव घर नहीं पहुंच सका। भोर में शव घर आते ही मां रेनू सिंह, पिता संदीप सिंह, बड़ी बहन शिवांगी, चचेरी बहन अनन्या, आर्या, चाची कुमकुम सिंह ताबूत से लिपट कर बिलख पड़ी। परिजनों के करुण क्रंदन से गांव में शोक छा गया।
Previous articleब्लाक प्रमुख ने बीडीओ आवास का किया उद्घाटन
Next articleनवेवा के अध्यक्ष बने सुमेश मौर्या
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?