विद्यालय परिसर में युवक का शव फंदे से लटकता मिला,फैली सनसनी
जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
बरसठी थाना क्षेत्र के हरद्वारी जूनियर हाईस्कूल परिसर में शुक्रवार की सुबह युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया।घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरु की।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
















