विद्युत विभाग ने शिविर लगाकर 11 लाख वसूले

विद्युत विभाग ने शिविर लगाकर 11 लाख वसूले

बीबीगंज, जौनपुर। 
अनूप जायसवाल 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के बीबीगंज बाजार में विद्युत विभाग ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत एक शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 175 उपभोक्ताओं ने अपने बकाया बिजली बिल जमा किए। जिससे विभाग ने 11 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त किया।शिविर गुड़बड़ी विद्युत उपकेंद्र द्वारा उपखण्ड अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में लगाया गया।
उपखण्ड अधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत उपकेंद्र द्वारा विभिन्न गांवों में ओटीएस शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों का उद्देश्य पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाना और अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ उठाने में मदद करना है।
Previous articleनेहरू पहलवान ने ढाक दांव मारकर जीती बाजी, कुश्ती देखने उमड़ी भीड़ 
Next articleराष्ट्रीय पक्षी मोर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?