राष्ट्रीय पक्षी मोर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

राष्ट्रीय पक्षी मोर का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

शाहगंज, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
               स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर घायल अवस्था में पड़े राष्ट्रीय पक्षी मोर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग ने पोस्टमार्टम के बाद राजकीय सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार कराया।
जानकारी के अनुसार, शाहगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर यात्रियों ने एक घायल मोर को पड़ा देखा तो इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग को अवगत कराया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल मोर को अपने कब्जे में लेकर उपचार की व्यवस्था कराई।
हालांकि मोर को गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।रेंजर राकेश कुमार ने बताया कि नियमानुसार मोर का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके उपरांत वन विभाग की टीम ने पूरे विधि-विधान व राजकीय सम्मान के साथ मोर का अंतिम संस्कार कराया।
Previous articleविद्युत विभाग ने शिविर लगाकर 11 लाख वसूले
Next articleसामाजिक संस्था ने जरुरतमंद लोगों को बांटा कम्बल 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?