विद्युत शिविर में उपभोक्ताओं ने लिया ओटीएस का लाभ, 10.68 लाख की वसूली 

विद्युत शिविर में उपभोक्ताओं ने लिया ओटीएस का लाभ, 10.68 लाख की वसूली 

बीबीगंज, जौनपुर। 
अनूप जायसवाल 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में विद्युत उपकेंद्र गुड़बड़ी द्वारा बुधवार को एकमुश्त समाधान योजना के तहत एक शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 105 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर बिजली बिल में छूट का लाभ उठाया, जिससे विद्युत विभाग को 10 लाख 68 हजार 235 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
अवर अभियंता शंकरजी पटेल ने बताया कि ओटीएस योजना लागू की गई है, जिसके तहत उपभोक्ताओं को पुराने बकाया बिजली बिलों पर छूट देकर भुगतान का अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि एक दिसंबर से क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में लगातार ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं। उपखण्ड अधिकारी धर्मेद्र गुप्ता ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए विद्युत विभाग की टीम सक्रिय है।
उन्होंने बताया कि अलग-अलग दिनों में गांवों में कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी न हो। वहीं अधिशासी अभियंता अमित कुमार धर्मा ने योजना के लाभ पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उपभोक्ता इस योजना में ब्याज पर सौ फीसदी और मूल बकाया पर 25 फीसदी तक की छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उन्हें बिल जमा करने के लिए आसान किस्तों की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। साथ ही विद्युत चोरी प्रकरण में भी 31 दिसंबर तक 50 फीसदी छूट प्रदान की जा रही है।शिविर में लाइनमैन अतुल चौहान, रविन्द्र चौहान और मीटर रीडर सतीराम गुप्ता सहित विद्युत विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Previous articleराज्य स्तर पर प्रस्तुति देंगे कंपोजिट विद्यालय रमईपट्टी के छात्र
Next articleओटीएस शिविर में जेई से अभद्रता, जान से मारने की धमकी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?