विधायक ने किया इंटरलॉकिंग सड़कों का निरीक्षण
शाहगंज,जौनपुर।
एखलाक खान
तहलका 24×7
विधायक रमेश सिंह ने सोमवार को जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) से लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन चार इंटरलॉकिंग मार्गों व एक नाले का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परखी।इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बिना किसी भेदभाव के सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरुप कराने के निर्देश दिए।

विधायक ने ग्राम पश्चिमी कौड़िया में तीन,शाहपंजा में एक तथा भादी में एक सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही नगरीय क्षेत्रों में बेहतर सड़कें विकास की आधारशिला हैं।निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

इस दौरान अवर अभियंता दिनेश भाष्कर,बेचन सिंह, सभासद अब्दुल्ला राइन,एजाज अली,कारी इकरार, मौलाना अकरम,मोनू तिवारी,गयासुद्दीन सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।


















