विधायक बनने पर ननिहाल में मनाई गई खुशी

विधायक बनने पर ननिहाल में मनाई गई खुशी

पिंडरा, वाराणसी। 
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
               बिहार के गौरिया कोठी विधानसभा क्षेत्र से विधायक देवेंशकांत सिंह की जीत पर उनके ननिहाल जगदीशपुर में जश्न का माहौल दिखा। एक दूसरे का मुंह मीठा कराया गया और गांव में खुशी के लड्डू बांटे गए।
बिहार में एनडीए को प्राप्त प्रचंड बहुमत तथा बिहार के गोरिया कोठी से विधायक देवेंशकांत सिंह की लगातार तीसरी बार हुई ऐतिहासिक विजय पर शनिवार को लेकर उनके ननिहाल जगदीशपुर में खुशी का माहौल देखने को मिला। गांवभर के लोगों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी व्यक्त की। मीडिया से बातचीत के दौरान उनके मामा डॉ. अरविंद राय, भाई संजय राय, वेद प्रकाश राय, धनंजय राय एवं अभिषेक राजपूत ने बताया कि देवेंशकांत सिंह हमेशा से समाजसेवा और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते आए हैं।
उनकी सरलता, निष्ठा व जनता से निरंतर जुड़े रहने की शैली ही उनकी लोकप्रियता का आधार है।परिवार और गांव के लोगों ने उम्मीद जताई कि आने वाले कार्यकाल में वे क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।इस दौरान संजीव सिंह, विजय सेठ, राजा पटेल, अखिलेश कुमार, ओम प्रकाश पटेल, शिव चरण  सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Previous articleआईजी के निर्देश पर चला व्यापक चेकिंग अभियान, 157 वाहनों का चालान, 10 जब्त
Next articleएंटी रोमियो टीम ने महिला पर फब्तियां कस रहे युवक को दबोचा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?