विधि विधान से भूमि पूजन के पश्चात अमृत सरोवर की शुरू हुई खुदाई

विधि विधान से भूमि पूजन के पश्चात अमृत सरोवर की शुरू हुई खुदाई

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                 क्षेत्र अंतर्गत नदौली गांव में रविवार को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना अमृत सरोवर के तहत खोदे जाने वाले तालाब का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। पं. अजेश उपाध्याय ने वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि विधान से स्थल का पूजन कराया।राज्यमंत्री ने कहा कि जल के बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। भूगर्भ जलस्तर लगातार नीचे खिसक रहा है।

यही हाल रहा तो आगामी भविष्य में वैश्विक स्तर पर पानी के लिए हाहाकार मचना तय है। ऐसी परिस्थिति में हमे सबसे पहले जल का दुरुपयोग रोकना होगा। घरों व बरसात के पानी को इकट्ठा कर वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करनी होगी। वाटर हार्वेस्टिंग से हमारा आशय है, हम जितना पानी जमीन के भीतर से निकाल रहे है। उतना फिर से भूगर्भ तक पहुंचे। इसी को लेकर केंद्र व राज्य सरकार गांवों में तालाब की खोदाई करा रही है। यहां इकट्ठा हुआ पानी भूगर्भ तक जाता रहेगा। इससे हम आने बड़ी समस्या को आसानी से टाल सकते है। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, बीडीओ वीरभानु सिंह, जेई अभिषेक सिंह, राहुल मिश्रा, जिलाजीत आदि मौजूद रहे। ग्राम प्रधान व प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष जगन्नाथ यादव ने आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
Previous articleजेसीआई जौनपुर ने जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन
Next articleवाराणसी : ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने में मिला 20 फिट का शिवलिंग
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?