विवेकानंद बने कोल इंडिया में उप प्रबंधक
सुइथाकला, जौनपुर।
राजेश चौबे
तहलका 24×7
क्षेत्र के समोधपुर गांव निवासी व श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर के छात्र रहे विवेकानंद गुप्ता के कोल इंडिया में उप प्रबंधक बनने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी पदोन्नति सहायक प्रबंधक के पद से उप प्रबंधक के पद पर हुई है।वह झारखंड के रांची में उप प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। बड़े भाई रोहित कुमार अग्रहरी तमिलनाडु के त्रिचरापल्ली में कस्टम अधीक्षक, बड़े भाई राहुल अग्रहरि व भाभी श्वेता अग्रहरि परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं।

पिता राम लवट अग्रहरि किसान व माता गीता गुप्ता गृहणी हैं। उनकी इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर से, बीएससी व एमएससी बीटेक बीएचयू से हुई। उन्होंने कोल इंडिया द्वारा आयोजित ऑल इंडिया परीक्षा 2018 में पास की जिसके आधार पर उनका चयन हुआ था।
माता-पिता व भाइयों ने इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

गांधी स्मारक विद्यालय संकुल के प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू, पूर्व प्रधानाचार्य व स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त डॉ. रणजीत सिंह, तहसीलदार अमित कुमार सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य विनोद सिंह, संतोष कुमार सिंह, विनय त्रिपाठी, भौतिकी प्रवक्ता विनोद कुमार तिवारी, धर्मदेव शर्मा, संतोष कुमार, राकेश सिंह, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, डीके अग्रहरि, नारायण प्रजापति आदि ने खुशी जाहिर की।


















