विश्व मलेरिया दिवस पर संगोष्ठी,जागरुकता का संदेश

विश्व मलेरिया दिवस पर संगोष्ठी, जागरुकता का संदेश

शाहगंज,जौनपुर।
अखलाक खान 
तहलका 24×7
              सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में चिकित्सकों ने मलेरिया से बचाव एवं उसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी।चिकित्सा अधिक्षक डॉ.रफीक फारूकी ने बताया कि मलेरिया एक गंभीर बीमारी है,जिससे बचाव के लिए साफ सफाई और सावधानी बेहद जरुरी है।
उन्होंने लोगों को मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने, आसपास जलभराव न होने देने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।संगोष्ठी में उपस्थित लोगों को मलेरिया से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक किया गया।साथ ही सभी को इस बीमारी से बचाव हेतु जागरुक रहने का संकल्प भी दिलाया गया।
इस दौरान डॉ. आरपी यादव,डॉ. राहुल वर्मा,डॉ. संजीव, डॉ. आशीष गुप्ता,डॉ. हरिशंकर मौर्य,डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जमालुद्दीन,राजेश पाण्डेय,विशाल राय,जौहरी बरनवाल,चन्द्रमण यादव समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
Previous articleरोडवेज कर्मचारी संघ जौनपुर डिपो की शाखा में नई टीम गठित, आदिल बने अध्यक्ष
Next articleब्रेकर पर गिरने से पूर्व बीडीसी की मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?