ब्रेकर पर गिरने से पूर्व बीडीसी की मौत

ब्रेकर पर गिरने से पूर्व बीडीसी की मौत

खेतासराय,जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7
              क्षेत्र के डंडसौली गांव निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी।पुलिस को बिना सूचना दिए परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।जानकारी के मुताबिक डंडसौली गांव से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डी देवी (55)पत्नी त्रिलोकी
शुक्रवार को आज़मगढ़ जनपद के मार्टीनगंज क्षेत्र के सोनाहरा गांव स्थित रिश्तेदारी में बच्चा पैदा होने पर बधावा देने के लिए अपने पड़ोसी गोलू के साथ बाइक पर गयी थी।
घर लौटते समय पड़ोसी गांव पोरई खुर्द में सड़क पर बने ब्रेकर पर असंतुलित होकर बाइक से गिर गयी।जिससे उनको गम्भीर चोटें आयी।राहगीरों की मदद से नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां स्तिथि नाज़ुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।ग्राम प्रधान चन्द्रेश राजभर ने बताया कि अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे ही उन्हों ने दम तोड़ दिया।थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि घटना की सूचना नही है,तहरीर मिलने पर विधिक कार्यवाही कि जाएगी।
Previous articleविश्व मलेरिया दिवस पर संगोष्ठी,जागरुकता का संदेश
Next articleपराली जलाने से भड़की आग,11 बीघा में फैली,फसल हुई राख
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?