36.1 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

विस चुनाव में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार- मुस्तकीम अहमद

विस चुनाव में पूर्ण बहुमत से बनेगी कांग्रेस की सरकार- मुस्तकीम अहमद

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                क्षेत्र के पाराकमाल गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुस्तकीम अहमद ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियां गिनाई कहा कि कांग्रेस ही गरीबों की असली हितैषी है जिसे 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता का अपार जनाधार मिल रहा है परिणाम स्वरूप कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना तय है।नगर के कांग्रेस कार्यालय पर मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुए उन्होंने ने बताया कि 32 सालों से निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेवा कर रहा हूँ छात्र जीवन से ही कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ गया तब से आज तक पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। विधानसभा चुनाव को लड़ने के सवाल पूछे जाने पर बताया कि 365 विधानसभा शाहगंज से टिकट की दावेदारी में मेरा नाम गया हुआ है यदि पार्टी ने सेवा का मौका दिया तो निश्चित रूप से पार्टी को निराशा नहीं मिलेगी। शाहगंज सीट जीत कर कांग्रेस झोली में डाल कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा। वहीं यह भी कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं होता खास कर पूर्वांचल के जिलों में कि मेरी उपस्थिति न होती हो।18 दिसम्बर के अमेठी पद यात्रा में महासचिव प्रियंका गांधी व राहुल गांधी के साथ यात्रा में सहभागिता रही है इसी तरह प्रदेश के सभी कार्यक्रम में उपस्थिति होती है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37132132
Total Visitors
548
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This