वृंदावन में प्रेमी-प्रेमिका की मौत, हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी

वृंदावन में प्रेमी-प्रेमिका की मौत, हत्या के बाद युवक ने लगाई फांसी

वृंदावन। 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के पानीघाट स्थित दुर्गा परम कॉलोनी में सनसनीखेज घटना सामने आई।किराए के मकान में प्रेमी-प्रेमिका के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरु कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,अलीगढ़ निवासी अनीता देवी ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बहन राधिका (28) और एक युवक का शव कमरे में पड़ा है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की पहचान राधिका और सुभाष ठाकुर (30),निवासी छाता के रुप में की।बताया जा रहा है कि राधिका पिछले करीब 10 वर्षों से वृंदावन में किराए के मकान में रह रही थी।उसका पूर्व में विवाह हुआ था,लेकिन बाद में तलाक हो गया।इसी दौरान उसकी सुभाष ठाकुर से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गए।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ।इसी दौरान युवक ने युवती का दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।साथ ही मामले की गहन जांच की जा रही है।घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई,स्थानीय लोग स्तब्ध हैं।
Previous articleसेंट जॉर्ज स्कूल ने आयोजित की पत्रकार वार्ता, छात्रों को बड़ी आर्थिक राहत का ऐलान 
Next articleयूपी बोर्ड: अब छात्र सुधार सकेंगे अपने नंबर, इम्प्रूवमेंट परीक्षा का नया प्रस्ताव
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?