“वोट करेगा जौनपुर” प्रतियोगिता में अंकित और प्रियंका ने मारी बाज़ी

“वोट करेगा जौनपुर” प्रतियोगिता में अंकित और प्रियंका ने मारी बाज़ी

# क्विज प्रतियोगिता में 21 मतदाताओं ने किया प्रतिभाग

# कन्या प्राथमिक विद्यालय खेतासराय में आयोजित हुए प्रतियोगिता

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
              जिलाधिकारी जौनपुर के निर्देशन में जनपद में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सभी बूथ स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कस्बा के मोहल्ला बभनौटी में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दो प्रतिभागियों ने क्विज प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया है।

विद्यालय की शिक्षक इंचार्ज अध्यापिका अर्चना गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ स्तर के मतदाताओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता 12 से प्रारम्भ हुई। एक घण्टे के क्विज प्रतियोगिता में कुल 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से दो प्रतिभागी को स्थान मिला है। जिसमें प्रथम स्थान अंकित गुप्ता पुत्र गिरीश चन्द्र व द्वितीय प्रियंका गुप्ता पुत्री गिरीशचन्द्र रही।

इन प्रतिभागियों को अब ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस तरह से ब्लॉक स्तर के जिले स्तर तक जाएगा। इस दौरान उन्होंने ने क्विज प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले मतदातों को बधाई देते हुए अग्रिम शुभकामनाएं दी है। इस दौरान शिक्षा मित्र कामिनी पाण्डेय, पूनम प्रजापति उपस्थित रही।
Previous articleजौनपुर : शिक्षक कर्मचारी पेंशन के मुद्दे पर करेगा वोट- विजय कुमार बंधु
Next articleजौनपुर : अपर पुलिस अधीक्षक ने किया खुटहन थाने का निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?