शराब पीकर पुलिया पर बैठा युवक नहर में गिरा, मौत

शराब पीकर पुलिया पर बैठा युवक नहर में गिरा, मौत                     

जौनपुर।
गुलाम साबिर
तहलका 24×7
             सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार में नहर पुलिया पर बैठा युवक नहर में गिर गया, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।बताते हैं कि इटौरी बाजार में शारदा सहायक खंड36 नहर की पुलिया पर हड़ही गांव निवासी हीरालाल बिंद (38) शराब के नशे में बैठा था।
अचानक नहर में गिर गया। बाजारवासियों ने सूचना परिजनों को दी। काफी संख्या में ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर पहुंच घायल युवक को एक निजी चिकित्सक के पास ले गये, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पुलिस को सूचना दिये। शव को लेकर घर चले गये।
Previous articleशरारती तत्वों ने तोड़ा राज्यमंत्री का शिलापट्ट
Next articleराष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक के निधन पर शोक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?