शराबी की टिप्पणी पर हुई मारपीट व फायरिंग से गांव में दहशत
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
सिंधोरा थाना क्षेत्र के बरवा गांव में साथी संग शराब पीने के दौरान पिता को बुलाने आई पुत्री पर टिप्पणी करना शराबी राजेन्द्र को उस समय भारी पड़ गया जब लड़की घर जाकर परिजनों से शिकायत की। इसके बाद पहुंचे परिजनों ने अरोपित के दुकान पर चढ़कर दहशत फैलाने के लिए छह राउंड फायरिंग की।

बताते हैं कि बरवा गांव निवासी सुरेंद्र तिवारी व राजेन्द्र पटेल दोनो साथ में ठीके पर शराब पी, जिसके बाद गांव के लालचंद पटेल की दुकान पर बैठकर चाय पी रहे थे। इसी दौरान सुरेंद्र तिवारी की पुत्री अपने पिता को बुलाने के लिए दुकान पर पहुंची। जिसपर राजेन्द्र ने कुछ व्यंग्यात्मक टिप्पणी कर दी। युवती रोते हुए घर जाकर परिजनों को बताया, जिसके बाद परिवार के लोग जाकर राजेन्द्र की पिटाई कर दिए।

राजेन्द्र की पिटाई के बाद उसके परिजन लाठी डंडे से लैस होकर सुरेंद्र के घर चढ़ गए और गाली गलौज देते हुए धमकी दे कर चले आये। उसके पुत्रों को घटना की जानकारी हुई तो सुरेंद्र का पुत्र दीपक व चचेरा भाई सोनू तिवारी, विनीत सिंह समेत साथियों के साथ चार पहिया वाहन से राजेन्द्र पटेल के अंडे की दुकान पर पहुंचे और राजेंद्र के ऊपर लक्ष्य कर फायर कर दिया, वह छिपकर अपनी जान बचाने में कामयाब हो गया। मनबढ़ों ने गाली गलौज देते हुए छह राउंड हवाई फायरिंग करके लौट गए। घटना से लोग दहशत में आ गए और घरों में दुबक गए। किसी ने देर रात पुलिस को सूचना दी।

मामले की जानकारी पर एसीपी पिंडरा प्रतीक कुमार, थाना प्रभारी सिंधोरा के साथ अन्य थाने की पुलिस गांव पहुंच गई और हवाई फायरिंग के घटना की जांच पड़ताल शुरु की। इस बाबत थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि राजेन्द्र पटेल की तहरीर पर सुरेंद्र तिवारी के पुत्र दीपक, भतीजा सोनू तिवारी, विनीत सिंह व एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।















