शराबी देवर ने भाभी की जीभ काटी, फिर चाकू गोदकर मार डाला

शराबी देवर ने भाभी की जीभ काटी, फिर चाकू गोदकर मार डाला

अररिया। 
तहलका 24×7
             बिहार के अररिया से खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला की ऐसी हत्या की गयी जिसे सुनकर लोगों की रूह कांप उठी। जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास में एक देवर ने अपनी भाभी की पहले जीभ काट दी, फिर उसे बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया।परिवारिक विवाद में इस दिल दहलाने वाली घटना को अंजाम दिया गया है। मृतका की पहचान शशिकला देवी (60) के रूप में हुई।
वहीं हाथापाई में शशिकला देवी का पुत्र रवि शंकर मंडल घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुई पांच आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया।मृतिका के दामाद राकेश मंडल ने बताया कि गुरुवार की रात चाचा चंदेश्वर मंडल शराब के नशे में धुत होकर उनके घर पर आया। वो शशिकला देवी की बहू के साथ गाली गलौज करने लगा।
जब शशिकला देवी मना करने गईं तो उन्हें जमीन पर गिरा दिया और उनके गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। वो यहीं नहीं रुका, उसने जीभ काट कर उसकी हत्या कर दी। बचाने में बेटा भी घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। वहीं घायल बेटा रवि शंकर मंडल ने बताया कि उनके पिता की मौत 3 साल पहले हुई है। जिसके बाद उनके चाचा चंदेश्वर मंडल के द्वारा बसोनवास के 12 बीघा जमीन को लेकर अक्सर उन लोगों के साथ लड़ाई झगड़ा किया जा रहा था। इसी विवाद को लेकर चाचा घर आए और मां के साथ गाली गलौज करने लगे, विरोध किया तो मां को मार डाला।
मामले में सदर एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात महिला की हत्या का मामला सामने आया है, हत्या उनके चचेरे देवर द्वारा चाकू मारकर और जीभ काट कर की गई है। पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Previous articleपेपर मिल का बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौत, एक गम्भीर, मिल मालिक पर कार्रवाई की मांग
Next articleदफ्तरों में घूमा मृत महिला का भूत, आठ महीने बाद किया जिंदा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?