शव रख ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, हत्यारोपी को फांसी देने की मांग
# तहसील में जुलूस निकालकर आरोपित को फांसी देने की मांग
पिंडरा, वाराणसी।
नितेश गुप्ता
तहलका 24×7
तहसील के वकीलों ने साथी के पुत्र की हत्या से काफी आक्रोशित दिखे, जो जुलूस निकाल कर आक्रोश जताया। वहीं हेमंत का शव गांव पहुंचते ही लोगो ने सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। सैकड़ों की संख्या में जुटे ग्रामीणों में काफी गुस्सा दिखा।
पिंडरा तहसील बार एसोसिएशन की बैठक लाइब्रेरी भवन में हुई। जिसमें अधिवक्ता पुत्र की गोली मारकर हत्या की निंदा करते हुए आरोपितों के फांसी देने की मांग की गई।

ततपश्चात बार एसोसिएशन के बैनर तले जुटे वकील जुलूस के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को सम्बोधित दिए गए पत्रक में मृतक के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा राशि देने, आरोपितों के बचाव करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करने और आरोपितों को तत्काल फांसी देने की मांग की। हत्या के विरोध में वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। दूसरी ओर सायं साढ़े 5 बजे शव के गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव को ग्रामीण मरुई चौराहे पर बॉस बल्ली रखकर चक्का जाम कर दिया।

15 मिनट तक जाम के दौरान मृतक के पिता व परिजन लोगों को समझा कर समाप्त कराया। परिवार को रोते बिलखते देख लोगो के आंखों में आंसू आ गए। भाई व बहन पछाड़े मारकर रो रहे थे। माता आशा देवी तो रोते रोते बेहोश हो जा रही थी। पिता गुमसुम पुत्र को निहारते रहे। जिन्हें लोग ढाढ़स बांधते दिखे। अंतिम यात्रा में दर्ज़नो अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर हुआ। मुखाग्नि पिता कैलाश वर्मा ने दी।

इस दौरान बार अध्यक्ष कृपाशंकर पटेल, महामंत्री सुधीर कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन सिंह, जवाहर लाल वर्मा, प्रितराज माथुर, श्याम शंकर सिंह, अंकित मिश्रा, रामभरत यादव, संजय दुबे, आशुतोष सिंह, सतीश पांडेय, अमर सिंह, नवीन सिंह, राजू सिंह, आलोक दूबे, अनिल यादव, श्याम मोहन उपाध्याय, दीपक सैनी, अजय गुप्ता, छोटेलाल, राजेश पटेल, कृष्ण कुमार चौहान समेत अनेक अधिवक्ता रहे।
















