शव लेकर जा रही एम्बुलेंस की स्कॉर्पियो से भिड़ंत, छह घायल

शव लेकर जा रही एम्बुलेंस की स्कॉर्पियो से भिड़ंत, छह घायल

खेतासराय, जौनपुर। 
डॉ. सुरेश कुमार 
तहलका 24×7 
             क्षेत्र के भुड़कुड़हां मोड़ के पास बुधवार शाम एम्बुलेंस और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।जानकारी के अनुसार अंबेडकरनगर जनपद के करमपुर गांव निवासी राकेश सिंह अपनी मां कौशल्या सिंह का शव कोलकाता से एम्बुलेंस द्वारा पैतृक गांव लेकर जा रहे थे।
एम्बुलेंस में उनके पिता शिवमूर्ति सिंह समेत अन्य लोग भी सवार थे।इसी दौरान भुड़कुड़हां मोड़ के समीप सामने से आ रही स्कॉर्पियो से एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई।स्कॉर्पियो में सवार बेचनराम सरोज (65) और चालक गिरधारी यादव (40),निवासी उदयकरणपुर थाना औराई,जनपद भदोही,अयोध्या से दवा लेकर अपने घर लौट रहे थे।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर काफी तेज थी।हालांकि स्कॉर्पियो का एयरबैग खुल जाने से उसमें सवार लोगों की जान बच गई और उन्हें अपेक्षाकृत कम चोटें आईं।
हादसे में एम्बुलेंस सवार राकेश सिंह (45),शिवमूर्ति सिंह (67),चालक रंजीत बनर्जी और परिचालक सुदीप घायल हो गए।सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया,जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरु की।दुर्घटना के चलते कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।स्थानीय लोगों ने बताया कि मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।ग्रामीणों ने प्रशासन से मोड़ पर चेतावनी संकेतक,स्पीड कंट्रोल उपाय और अन्य सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है,ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
Previous articleहोटल अग्निकांड: मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत
Next articleडीएम के आदेश के बाद भी नहीं हुआ खिलाड़ियों का स्वास्थ्य परीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?