होटल अग्निकांड: मालवीय नगर में भीषण आग, 21 लोगों की मौत

होटल अग्निकांड: मालवीय नगर में भीषण आग,21 लोगों की मौत

# मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल

नई दिल्ली। 
तहलका 24×7 
            दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल-गेस्टहाउस भवन में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई,जबकि कई अन्य घायल हो गए।मृतकों में बड़ी संख्या में विदेशी नागरिकों के शामिल होने की पुष्टि विभिन्न रिपोर्टों में की गई है।
जानकारी के अनुसार आग भवन के निचले हिस्से में संचालित रेस्तरां से शुरु हुई और देखते ही देखते पूरी इमारत में फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस,दमकल विभाग और अन्य आपातकालीन एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।आग बुझाने के लिए दमकल की आठ से अधिक गाड़ियों को लगाया गया और कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।बचाव अभियान के दौरान 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल कर विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
अस्पताल पहुंचाए गए 39 लोगों में से 21 की मौत हो चुकी है,जबकि कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,आग और धुएं से बचने के लिए कुछ लोगों को ऊपरी मंजिलों से छलांग लगानी पड़ी।प्रारंभिक जांच में भवन में अग्नि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और निकासी मार्गों की कमी जैसे गंभीर कमियां सामने आई हैं।
कुछ रिपोर्टों में होटल के लाइसेंस व निर्माण संबंधी अनियमितताओं की भी जांच किए जाने की बात कही गई है।घटना के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई है।प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के संकेत दिए हैं और आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
Previous articleअधिवक्ता पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Next articleशव लेकर जा रही एम्बुलेंस की स्कॉर्पियो से भिड़ंत, छह घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?