शांति समिति की बैठक में छाया रहा साफ सफाई का मुद्दा

शांति समिति की बैठक में छाया रहा साफ सफाई का मुद्दा

खेतासराय, जौनपुर। 
अजीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें साफ सफाई का मुद्दा छाया रहा।अधिकारियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारा के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
कहा कि त्योहार में खलल डालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस बार होली रमजान महीने के दूसरे शुक्रवार को पड़ रही है। होली जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सक्रियता बरत रहा है। एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया व क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने होली जुलूस के रूट की जानकारी ली। होली जुलूस के अध्यक्ष जगदंबा प्रसाद पाण्डेय ने पूरी जानकारी दी।
सफाई के मुद्दे पर चेयरमैन वसीम अहमद ने साफ सफाई कराने और पानी व्यवस्था का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने परंपरागत तरीके से होली मनाने की अपील की।
बैठक में संजय विश्वकर्मा, शांतिभूषण मिश्र, मो. असलम खान, कपूरचंद्र जायसवाल, सैय्यद ताहिर, नवाब अहमद, धर्मचंद गुप्ता, इलियास मोनू, शमीम अहमद, सलीम अहमद मौजूद रहे।
Previous articleलोगों की जमा पूंजी लेकर फाइनेंस कंपनी फरार, पीड़ित महिलाओं ने थाने में दी तहरीर
Next articleअधिवक्ताओं पर केस दर्ज होने पर पिंडरा के वकीलों में उबाल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?